फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाने की दुकान में शार्टसर्किट लगी आग 

Tue, 07 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दुकान में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के भगतसिंह रोड पर बारदाने की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। आगजनी की घटना के दौरान रोड पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब दो घंटों में आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


शिवचौक के पीछे भगत सिंह रोड पर सब्जी मंडी के पास मोहनलाल महेशचंद के नाम से बारदानें की तीन मंजिल की दुकान है। दुकान के भीतर लाखों रुपयों का बांस, बल्ली, पत्तल, दोने, बान आदि सामान भरा हुआ है। सोमवार दोपहर शार्ट सर्किट के कारण दोपहर करीब 12.30 बजे अचानक दुकान की तीसरी मंजिल से धुआं उठने लगा।

दुकान के नौकरों ने ऊपर जाकर देखा तो वहां आग लगी हुई थी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की घटना से भगतसिंह रोड पर अफरातफरी मच गई। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना कर दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दुकान की तीनों मंजिल धुएं से भर जाने से फायरकर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत  करनी पड़ी।
विज्ञापन


करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।  आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया है। सूचना पर एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा और शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित व्यापारी नुकसान से सदमे में है।  

अधिक विकराल हो सकता था हादसा
भगत सिंह रोड पर बारदाने की दुकान में लगी आग पर यदि समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो शहर में बड़ी घटना हो सकती थी। दुकान में रखा सारा सामान बहुत जल्दी आग पकड़ने वाला है और दुकान के आसपास का बाजार आपस में बेहद सटा हुआ है।    

बराबर में इसी तरह के सामान की  और दुकानों के अलावा इलेक्ट्रीशियन, फर्नीचर, परचून आदि की काफी दुकानें हैं। आग दुकान से पड़ोस में लगती तो फिर आग पर काबू पाना बस से बाहर हो जाता। अन्य दुकानों में आग पहुंचने से हादसा और बढ़ा हो सकता था। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों पर तैनात कर्मचारी दो घंटे आग बुझाने की मशक्कत करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें