मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने सिविल लाइन थाने में तैनात एसएसआई प्रवीण शर्मा को 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा भी थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल एंटी करप्शन टीम मामले की जांच में जुटी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसएसआई प्रवीण शर्मा एक प्रकरण की जांच कर रहे थे। आरोप है कि उसी मामले में कार्रवाई के बदले शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।