फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नेशनल में मुजफ्फरनगर का जलवा कायम, रोइंग खिलाड़ी पुनीत ने जीता स्वर्ण पदक, गांव में खुशी का माहौल

Mon, 03 Oct 2022 06:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में शाहपुर के गांव काकड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने 36वें नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी टीम, गांव व जनपद का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


किसान जितेंद्र कुमार बालियान के पुत्र पुनीत कुमार रोइंग (नौकायन) खिलाड़ी हैं। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से खेलते हुए 2000 मीटर दूरी की रेस मात्र पांच मिनट 47 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

यह भी पढ़ें: Deepak Murder: कटा सिर मिला पर हजम न हुई पुलिस की थ्योरी, परिजनों ने की CBI जांच की मांग, पढ़ें-कब क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर उसका यह आठवां गोल्ड मेडल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन बार पदक जीते हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें लक्ष्मण पुरस्कार से भी सम्मानित किया हैं। उनका चयन 27 नवंबर से थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ हैं। वह 10 अक्तूबर से महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने वाले इंडिया कैंप में प्रतिभाग करेंगे। इससे क्षेत्र व परिवार में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें