फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: कैबिनेट मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 09:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष शौर्य भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया। नई मंडी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष शौर्य भारद्वाज के खिलाफ पुलिस ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन


 

कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनय मित्तल ने पुलिस को बताया कि सपा नेता ने सोशल मीडिया पर कई बार टिप्पणी की। कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री ने सपा शासन काल में अपराधों को लेकर बयान दिया था, इसके बाद भी आरोपी ने अपनी फेसबुक पर टिप्पणी की। 

 

आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया। आरोप है कि इस बार जो टिप्पणी की गई वह धमकी भरी थी। मामले को गंभीर मानते हुए मंत्री के प्रतिनिधि ने नई मंडी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका शांति भंग करने की आशंका में चालान कर दिया। कोर्ट में आरोपी को जमानत मिल गई। सपा के कुछ नेताओं ने अपने पदाधिकारी के पक्ष में अधिकारियों से बात की थी।
 
 
विज्ञापन

सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाई मर्यादा
चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मर्यादा में रहकर बयानबाजी करने के लिए कहा है। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का यदि उत्पीड़न हुआ तो विरोध किया जाएगा लेकिन गलत का साथ नहीं दिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें