फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: स्कूल संचालक राजवीर ने जताया जान का खतरा, मेरठ के प्रसिद्ध डॉक्टर मलय शर्मा पर लगाए आरोप

Fri, 20 Jun 2025 10:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

लाल दयाल पब्लिक स्कूल के संचालक राजबीर वर्मा टीटू पर हमला कर घायल कर दिया गया था। राजबीर ने मलय शर्मा समेत अन्य पर संपत्ति कब्जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
राजबीर वर्मा टीटू और डॉ. मलय शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली कस्बे के लाल दयाल पब्लिक स्कूल के संचालक राजवीर वर्मा उर्फ टीटू ने सपा सांसद हरेंद्र मलिक के साथ एसएसपी संजय वर्मा से मुलाकात की। खुद को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग रखी है। संचालक का कहना है कि घटना होने से पहले भी उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी।
विज्ञापन

लाल दयाल पब्लिक स्कूल के संचालक राजबीर वर्मा टीटू पर 19 मई को स्कूल में ही उनके कार्यालय में हमला कर घायल कर दिया गया था। स्कूल के चेयरमैन कर्मवीर सिंह ने 20 मई को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा, सुपरवाइजर ट्रांसपोर्ट श्रीकांत, पीटीआई अशीष, चालक अजीत, रोबिन, शिक्षिका शैली, प्रमोद, रवि मास्टर, पंकज नामजद किए गए थे।
 

शुक्रवार को स्कूल संचालक ने मुख्यमंत्री को प्रेषित किए ज्ञापन में बताया कि उन्होंने पिछले दिनों सपा सांसद हरेंद्र मलिक के साथ एसएसपी से मुलाकात की थी। पुलिस कप्तान को बताया कि घटना से पहले उन्होंने सीओ खतौली को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा। सुरक्षा नहीं मिली और उनके ऊपर हमला हो गया। साथ ही एसएसपी से घर और स्कूल पर सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी है। 
 

मेरठ के डॉ. मलय शर्मा पर साजिश में शामिल होने का आरोप
स्कूल संचालक राजवीर वर्मा ने कहा कि पूरे प्रकरण में मेरठ के डॉ. मलय शर्मा भी साजिश में शामिल हैं। उनकी संपत्ति को कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, डॉ. मलय शर्मा का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। स्कूल से उनका कोई संबंध नहीं है। प्रधानाचार्या ममता शर्मा रिश्ते में मेरी साली है।
 

राजबीर के हमलावर ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
लाल दयाल पब्लिक स्कूल के संचालक राजबीर सिंह वर्मा उर्फ टीटू पर हमला करने के एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। इस घटना के नामजद तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। पिछले दिनों फलावदा थाने के गांव नंगली निवासी पंकज ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। 
 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने जानसठ थाने के गांव बहादरपुर मनफोड़ा निवासी रोबिन उर्फ रबिन कुमार को पकड़ कर उसका चालान कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हमले के आरोपी अजीत ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस घटना में नामजद तीन आरोपी जेल जा चुके हैं।

ये भी देखें...
दो बच्चों की कातिल मां: पति काम पर, घर आता था प्रेमी, मिलन में बाधा बनते थे बच्चे, इसलिए सुला दिया मौत की नींद    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें