फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: संजीव जीवा के भांजे की लाखों की संपत्ति बृहस्पतिवार को होगी कुर्क, पूरा गिरोह पुलिस के रडार पर

Wed, 08 Jan 2025 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

2022 में रंगदारी के मामले में संजीव जीवा, उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी समेत 9 के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में जीवा की लखनऊ में हत्या कर दी गई थी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाना पुलिस ने कुख्यात रहे संजीव जीवा गिरोह के सदस्यों की संपत्ति को तलाशना शुरू कर दिया है। पुलिस ने जीवा के भांजे अमित माहेश्वरी व उसकी पत्नी अनुराधा माहेश्वरी की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत 15 लाख रुपये की संपत्ति बृहस्पतिवार को कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन

 

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यापारी मनीष गुप्ता ने मई 2022 में बंधक बनाकर मारपीट करने व रंगदारी मांगने के मामले में कुख्यात रहे संजीव जीवा, उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी समेत 9 आरोपियों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। बाद में संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अन्य आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था।
 
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली में दर्ज रंगदारी व अन्य धाराओं वाले मुकदमे की विवेचना थाना सिविल लाइन प्रभारी कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति का पता लगाने की कार्रवाई शुरू की हुई है। इसी कड़ी में संजीव जीवा के भांजे अमित माहेश्वरी व उसकी पत्नी अनुराधा माहेश्वरी के नाम कूकड़ा में 150 वर्ग मीटर का एक प्लाट चिन्हित किया गया, जो अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति है। थाना पुलिस ने बताया कि 15 लाख रुपये की यह संपत्ति बृहस्पतिवार को कुर्क की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें