फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसभरी वेब सीरीज में दिखेगा आयुष्मान सक्सेना का जलवा

विज्ञापन
रसभरी बेब सीरीज में स्वरा भास्कर के साथ आयुष्मान सक्सेना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्वरा भास्कर के साथ दिखेगा मुजफ्फरनगर का बेटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बेटे आयुष्मान सक्सेना एक बार फिर रुपहले पर्दे पर धूम मचाएंगे। बृहस्पतिवार को उनकी वेब सीरीज रसभरी रिलीज हो गई है। इस सीरीज में वह अभिनेत्री स्वरा भास्कर के साथ लीड रोल में हैं। सीरीज के आठ एपिसोड हैं।
विज्ञापन

वेब सीरीज एक डार्क कॉमेडी है, जो मेरठ की एक इंग्लिश टीचर शानू बंसल की कहानी है। स्वरा भास्कर यानी शानू बंसल पर पूरा शहर फिदा है। आयुष्मान एक छात्र नंद की भूमिका में है और वह भी मैडम की ओर आकर्षित रहता है तथा उससे कोचिंग लेना शुरू करता है। इस वेब सीरीज में स्वरा भास्कर और आयुष्मान सक्सेना के अलावा सोनाक्षी ग्रोवर और नीलू कोहली भी अहम भूमिका में हैं। वेब सीरीज स्त्री-पुरुष के मान-सम्मान को लेकर देती है। सभासद रानी सक्सेना और संजय सक्सेना के पुत्र आयुष्मान फिल्म बॉम्बे टाकीज के बाद डांस इंडिया डांस में काम कर चुके हैं। इसके अलावा सावधान इंडिया एवं कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है। सब-वे, एक्टिवा 4जी, कुरकुरे ट्रैंगिल, बैंक ऑफ बड़ौदा, लेयर शॉट परफ्यूम के विज्ञापन में वरुण धवन के साथ काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें