रैली को संबोधित करते सांसद चंद्रशेखर।
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. रोहिणी घावरी बुधवार को रैली में नहीं पहुंचीं। उन्होंने एक दिन पहले मंगलवार को एक्स पर लिखा था- अब मैं भी रैली में शामिल हो रही हूं। जो होगा देखा जाएगा। चंद्रशेखर खुद मुझे सुरक्षा देंगे, क्योंकि मुझे खरोंच भी आई तो वह जेल जाएंगे। घावरी के आने की सूचना पर पुलिस अलर्ट रही लेकिन वह नहीं पहुंचीं। गौरतलब है कि दोनों के बीच विवाद चल रहा है और आएदिन डॉ. रोहिणी घावरी चंद्रशेखर से अपने रिश्तों को लेकर एक्स पर वीडियो साझा करके आरोप लगाती रहती हैं।