फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: हिमाचल में डाली 10 लाख की डकैती, पुलिस से हो गई मुठभेड़, सात बदमाश घायल, ऐसे कसा शिकंजा

Tue, 13 May 2025 09:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ छह मुठभेड़ में सात बदमाशों को गोली लगी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया था। 
विज्ञापन
पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख की डकैती डालकर भागे 20 हजार के इनामी टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर गांव सीकरी निवासी जावेद के साथ जानसठ पुलिस की देर रात मुठभेड़ हुई। इसके साथ ही जनपद पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 5 थाना क्षेत्रों में 6 मुठभेड़ में 7 वांछित व 3 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जानसठ पुलिस भलवा गांव के पास कोल्हू के निकट बदमाशों की सूचना पर पहुंची तो वहां दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में एक गोली पुलिस के वाहन में लगी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्होंने अपने नाम भोपा के गांव सीकरी निवासी जावेद व जानसठ के गांव कवाल निवासी जावेद उर्फ सबलू बताए। दोनों तितावी व जानसठ से बाइक चोरी के मामले में वांछित चल रहे थे।

सीकरी निवासी जावेद 20 हजार का इनामी टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसने दो दिन पहले अपने गिरोह के साथ हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में परिवार को बंधक 10 लाख की डकैती डाली थी। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से दो तमंचे, उनकी निशानदेही पर चोरी की 4 बाइक बरामद कीं।
 

हिस्ट्रीशीटर जावेद के खिलाफ जनपद मुजफ्फरनगर, गुजरात व गोवा में भी मुकदमे दर्ज हैं। कवाल निवासी जावेद उर्फ सबलू भी जानसठ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह कई साल से लापता चल रहा था। सीकरी के जावेद के खिलाफ 11 व जावेद उर्फ सबलू के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं। 
 

इसके अलावा जानसठ पुलिस ने नई मंडी की मंसूर कॉलोनी निवासी शाहिद उर्फ छाती को पकड़ा। वह शातिर चोर है, चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। बदमाश के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। वह जावेद का साथी है, जो मुठभेड़ के दौरान भाग गया था।
 

फुगाना थाना पुलिस ने हबीबपुर मार्ग पर दौराला थाने के गांव कैली कपसाड़ निवासी इरफान व उसके पुत्र यूनुस को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। खतौली पुलिस ने गंगनहर पटरी पर गैंगस्टर में वांछित चल रहे खतौली इस्लामनगर निवासी इरफान को पकड़ा। शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी, टॉप-10 अपराधी कसेरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर अरमान को गिरफ्तार किया। बुढ़ाना पुलिस ने मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बुढ़ाना के मोहल्ला पीरशाह विलायत निवासी गोकशी में वांछित मतलूब को पकड़ा।
 
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए सात में से तीन बदमाश 10 से 20 हजार रुपये के इनामी हैं। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ जानसठ यतेंद्र नागर व सीओ फुगाना ऋषिका सिंह मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें