मुज़फ्फरनगर में रामराज थाना क्षेत्र के गांव स्याली से कलेक्शन कर लौट रहे बंधन बैक के कर्मचारी से नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास कर जान लेने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार रामराज थानाक्षेत्र के गांव स्याली से बैंक कर्मचारी कलेक्शन करके लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे तीन बदमाशों ने रोक लिया और हथियारों के बल पर लूट का प्रयास किया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंककर्मी ने मारपीट की और फायरिंग कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। बैंक कर्मचारी ने गन्ने के खेत मे घुसकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।
बताया कि बैंककर्मी खेतों के बीच से होता हुआ जान बचाकर गांव में पहुंचा और आप-बीती सुनाई। खबर मिलते ही ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को जानकारी दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंककर्मी से पूछताछ की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके।
यह भी पढ़े: देरी से आई मेरिट, नाम देखने के लिए कॉलेजों में रही भीड़
वहीं बैंककर्मी से लूटपाट व फायरिंग की जानकारी मिलते ही एसपी देहात व सीओ जानसठ मौके पर पहुचे और जांच पड़ताल की। बैंककर्मी ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है।
यह भी पढ़े: Meerut: मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला को मारने का प्रयास, तड़पती रही विवाहिता, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज