फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा लुटेरा, लूटी गई बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा लुटेरा, लूटी गई बाइक बरामद
विज्ञापन

तितावी। हिंडन नदी पुल के पास मंगलवार दोपहर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने लुटेरे को थानाभवन से लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लुटेरे का साथी संदिग्ध स्कूटी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

तितावी थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर सूचना के आधार पर हिंडन नदी पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान स्कूटी व बाइक सवार दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे, जिन्होंने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। एसओ कपिलदेव ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में घेराबंदी करते हुए बाइक सवार बदमाश को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। जांच में बरामद बाइक लूट की पाई गई, जिसे एक माह पूर्व थानाभवन क्षेत्र से लूटा गया था। पकड़ा गया आरोपी शुभम उर्फ शिवम पुत्र सुभाष, निवासी गांव नंगला पिथौरा है, जिसके पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वहीं, फरार बदमाश की पहचान रोहित पुत्र राजेंद्र, निवासी गांव सलावा, सरधना जनपद मेरठ के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है, वहीं उसके फरार साथी की तलाश में टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें