किसी ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो एक माह पहले शादी समारोह की बताई जा रही है, लेकिन इस वीडियो को किसी ने बृहस्पतिवार को वायरल किया, जो एक ही दिन में खतौली व आसपास पूरे क्षेत्र में तेजी के साथ वायरल हुआ है।
खतौली पुलिस ने वीडियो के बारे में सुराग लगाने शुरू किए थे। काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस को दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। इस दौरान किसी ने पुलिस को वीडियो दूधली गांव की होने की जानकारी दी। वहां भी वीडियो के बारे में पता नहीं चल सका तो खतौली कोतवाली में दरोगा तपन जयंत की तहरीर पर अज्ञात दूल्हा-दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
20 मार्च की शाम पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने वीडियो दिखा कर ग्रामीणों से भी दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी कर रही है। सीओ खतौली ज्ञानेंद्र नागर ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी करने के लिए ग्रामीणों की मदद ली जा रही है।