मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे में फरार चल रहे सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने अदालत को बताया कि केस के आरोपी चार पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। गैरहाजिर नेत्रपाल सिंह के कुर्की वारंट जारी कर दिए गए। अब प्रकरण की अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी।