सपा-रालोद नेताओं ने दिया समर्थन
भाकियू के जीआईसी में दिए जा रहे धरने को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक, चरथावल विधानसभा से विधायक पंकज मलिक और शामली के रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे। सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की है। मलिक ने कहा कि हमारा मकसर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का है।
राष्ट्रीय महिला एकता संगठन ने भी किया धरना शुरू
भाकियू के धरना स्थल पर ही उनके समर्थन में राष्ट्रीय महिला एकता संगठन ने भी अपना धरना शुरू कर दिया। इस दौरान संगठन से जुड़ी बड़ी संख्या में मंगलामुखी भी धरने में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नें किसान त्रस्त है। सरकार को किसानों के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने नारेबाजी भी की।
यह भी पढ़ें: UP: सपा कार्यालय पर बैनर देख भड़के मुस्लिम नेता, विवाद बढ़ने पर लगवाया आजम खान का फोटो, ये है मामला
बेनतीजा रही बातचीत
जीआईसी मैदान में पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, उप जिलाधिकारी परमानंद झा, जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से बात की। हालांकि इस बार की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका। भाकियू पदाधिकारियों ने अधिकारियों के सामने अपनी सभी मांगों को दोहराया।