सीटों पर सहमति नहीं बनने के कारण वर्ष 2022 में कांग्रेस ने अकेले दम पर चुनाव लड़ा। हर सीट पर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। अब वायरल सूची में वर्ष 2027 के चुनाव के लिए मीरापुर, बुढ़ाना और पुरकाजी सीट पर कांग्रेस की दावेदारी बताई जा रही है। असल में कांग्रेस के रणनीतिकार पुरकाजी सुरक्षित सीट के अलावा मुजफ्फरनगर सदर का गणित भी सपा को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
|
प्रत्याशी
|
विधानसभा सीट
|
मिले वोट
|
|
देवेंद्र कुमार
|
बुढ़ाना
|
2,452
|
|
यासमीन
|
चरथावल
|
965
|
|
दीपक कुमार
|
पुरकाजी
|
1,762
|
|
सुबोध शर्मा
|
मुजफ्फरनगर सदर
|
1,694
|
|
गौरव भाटी
|
खतौली
|
1,209
|
|
जमील अहमद
|
मीरापुर
|
1,258
|
बेअसर रहे थे मैदान में उतरे बड़े चेहरे
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2022 के चुनाव मैदान में कांग्रेस के टिकट पर नामचीन लोग भी उतरे लेकिन बेअसर रहे। पुरकाजी सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री दीपक कुमार, मीरापुर सीट से पूर्व विधायक जमील अहमद और सदर सीट से कांग्रेस के पुराने दिग्गज सुबोध शर्मा ने चुनाव लड़ा था।
बघरा से पंकज चुने गए आखिरी विधायक
सियासत में उतार-चढ़ाव जारी है। कांग्रेस के आखिरी विधायक 2007 के चुनाव में बघरा सीट से पंकज मलिक चुने गए थे। मलिक ने 37649 वोट हासिल कर रालोद के योगेंद्र सिंह को हराया। रालोद के उम्मीदवार को 19840, सपा के उम्मीदवार मुकेश चौधरी को 12664, भाजपा के विजय कुमार को 18909 और बसपा के लोकेंद्र वर्मा को 19840 वोट हासिल हुए थे। इसके बाद परिसीमन हुआ और बघरा सीट खत्म हो गई।
2012 : रालोद के साथ गठबंधन में कांग्रेस का प्रदर्शन
|
प्रत्याशी
|
विधानसभा सीट
|
मिले वोट
|
|
सईदुज्जमां
|
चरथावल
|
26,523
|
|
दीपक कुमार
|
पुरकाजी
|
44,583
|
|
सोमांश प्रकाश
|
मुजफ्फरनगर
|
21,171
|
हमारी हर सीट पर तैयारी : कटारिया
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कहा कि जिले की प्रत्येक सीट पर तैयारी की जा रही है। सीटों का बंटवारा शीर्ष नेतृत्व के हिसाब से होगा। संगठन की ओर से पूरी तैयारी है।
सपा तैयार, शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला : जिया
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट का कहना है कि सपा पूरी तरह तैयार है। हर सीट पर जीत का समीकरण है। सीटों का फैसला दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व करेगा।