फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नाबालिग बताते हुए पुलिस ने रुकवाई शादी, मेडिकल में लड़की निकली बालिग, ये है पूरा मामला

Mon, 23 Mar 2026 09:07 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली स्थित एक गांव में एक दुल्हन के लिए दो दूल्हे बरात लेकर पहुंच गए थे। हंगामा होने पर पुलिस आ गई थी। कोई कागजात न दिखाने पर चाइल्ड हेल्पलाइन ने लड़की को बालिग मानते हुए शादी रुकवा दी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली में जिस लड़की शादी पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों ने रुकवा दी थी, वह मेडिकल जांच में बालिग पाई गई है। परिजनों ने इस पर आक्रोश जताते हुए शादी के इंतजाम में हुए खर्च का मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं संतोष जताया है कि अब वह अपनी बेटी की शादी कर सकेंगे।
विज्ञापन

 

खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 मार्च को युवती से शादी करने के लिए दो दूल्हे बरात लेकर पहुंच गए थे, लेकिन शादी नहीं हुई थी। इससे पहले ही किसी से चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम से शिकायत कर दी थी। तब मौके पर पहुंची टीम व पुलिस ने शादी को रुकवा दिया था। टीम दुल्हन को अपने साथ ले गई थी। दोनों दूल्हे बिना शादी किए ही वापस लौट गए थे।
 

उस समय दुल्हन के परिजन टीम को दुल्हन की आयु के बारे में कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए थे। टीम ने परिजनों को आयु के प्रमाण पत्र लेकर कार्यालय आने के लिए कहा था। बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने युवती का मेडिकल कराया था। 
 

उधर, टीम को बाद में परिजनों ने विद्यालय का दस्तावेज दिखाया था लेकिन वह नाबालिग थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने युवती की आयु की जांच कराने के बाद 23 मार्च को आयु प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिसमें उसकी आयु लगभग 18 वर्ष बताई गई। परिजनों का कहना है कि दो बरात आने पर मामला उलझने पर किसी ने युवती को नाबालिग बताते हुए झूठी शिकायत की थी। उनकी बेटी बालिग है। वह अब अपनी बेटी की शादी कर सकेंगे।
 
विज्ञापन

ये था मामला
10 मार्च को शादी तय हुई थी। इससे पहले ही दूल्हा पक्ष में एक मौत हो गई थी। जिसके बाद दूल्हा पक्ष ने बरात लाने या ना लाने पर ठीक से जवाब नहीं दिया था। इसलिए लड़की वालों ने आनन-फानन किसी और लड़के से उसी दिन शादी तय कर दी थी। शादी वाले दिन दोनों दूल्हे बरात लेकर पहुंच गए, तो हंगामा हो गया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें