फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में चौकी प्रभारी अरुण चाहर की मौत, सरकारी काम से गए थे जानसठ

Sun, 25 Oct 2026 10:56 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

उपनिरीक्षक अरुण चाहर जानसठ से सिविल लाइन थानाक्षेत्र लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अरुण चाहर के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
उपनिरीक्षक अरुण चाहर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानसठ थानाक्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में सिविल लाइन थानाक्षेत्र की स्टेडियम चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण चाहर का निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अरुण चाहर सरकारी कार्य से जानसठ गए थे और वहां से सिविल लाइन थानाक्षेत्र वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। मृतक उपनिरीक्षक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस दुखद घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें