फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mujaffarnagar: हाईवे पर पिकअप ने टाटा मैजिक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, 12 घायल

Sun, 10 Sep 2023 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दस से ज्यादा घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में  रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। बताया गया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे के भैंसी कट पर टाटा मैजिक में पीछे से पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि11 घायल हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोदीनगर के सुभाषनगर से टाटा मैजिक में सवार होकर एक परिवार के सदस्य मुजफ्फनगर शोक सभा में जा रहे थे। रास्ते में दिल्ली देहरादून हाईवे पर भैंसी कट के पास हाईवे किनारे कुछ देर के लिए गाड़ी रोक ली। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई पिकअप ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस: खुदकुशी बुजदिली का काम, मौत नहीं कोई हल, जिंदगी को लगाएं गले
विज्ञापन


हादसे में मैजिक चालक मोदीनगर निवासी प्रमोद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बगल में बैठा कार्तिक (16) गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके अलावा कौशल पत्नी महेंद्र, सतपाल पुत्र किशनलाल, सूरजमल पुत्र हुकुमचंद, सतवीर पुत्र मनफूल, बबली पत्नी महेश, महेश पुत्र समय सिंह, सुनीता पत्नी सतबीर, मुन्नी पत्नी कल्लू घायल हो गए।   
विज्ञापन


उधर, पिकअप सवार नसीरपुर गांव निवासी अजय पुत्र चंद्रपाल, संजय पुत्र रामानंद, मुनेश पत्नी राज सिंह भी घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं हादसे की खबर सुनते ही मृतक व घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें