फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंडलीय प्रतियोगिता मेें मुजफ्फरनगर ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में विजेता ट्रॉफी के साथ प्रतिभागी और प्रशिक्षक स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में चल रही मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान हुई विभिन्न स्पर्धाओं में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। ओवरऑल चैंपियन की ट्राफी मुजफ्फरनगर को मिली।
विज्ञापन

कोच डॉ. राहुल कुशवाहा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग में राजन कुमार, अर्जुन, चिराग, आरव का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में तांशी, खुशी, रुद्रांशी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। सहारनपुर के खिलाड़ियों में खुशी, वंशी, अंशिका, रमन राहुल का चयन हुआ है। शामली के साहिब चौधरी और गार्गी को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
तीन दिवसीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ. सुनील तेवतिया रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रतियोगिता के संयोजक आदित्य सक्सेना और मोनिका ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की सराहना की। आयोजन में प्रमोद कुमार, सत्यकाम तोमर, डॉ. राहुल कुशवाहा, अक्षय कुमार, सुधीर कुमार, डॉ. राजबल, अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, समीर चौधरी, अनिल कुमार, पवन कुमार, नीरज कुमार, मनोज कुमार, विनुज, वरुण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें