फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दाल-रोटी खाते-खाते मुंह में आ गई प्याज, कांवड़ियों ने ढाबे पर की तोड़फोड़, एक कांवड़िया घायल

Tue, 08 Jul 2025 04:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तराखंड के धीरज मलिक का पुरकाजी में ढाबा है, जहां पर कुछ कांवड़िये खाना खाने के लिए रुके थे। दाल-रोटी का ऑर्डर दिया, जिसमें प्याज निकलने पर हंगामा हो गया। पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
ढाबे पर की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-दून हाईवे पर पुरकाजी में फलौदा के पास स्थित ढाबे पर रात के समय भोजन में प्याज निकल जाने पर हरियाणा के कांविड़यों ने हंगामा कर दिया। ढाबे में तोड़-फोड़ कर दी। इस दौरान शीशे में हाथ लग जाने से एक कांवड़िया घायल हो गया। पुलिस ने बमुश्किल मामला संभाला। इसके बाद कांवड़िये गंगाजल लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

 

उत्तराखंड के बहादराबाद निवासी धीरज मलिक फलौदा के पास श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ देव मिलन वैष्णो के नाम से ढाबा संचालित करते हैं। सोमवार रात हरियाणा के फरीदाबाद निवासी चार कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ लेकर गंतव्य के लिए जा रहे थे। रात करीब दो बजे वह ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए।
 

इस दौरान खाने में प्याज निकलने पर उन्होंने ढाबे पर मौजूद कर्मचारियों से विरोध जताते हुए हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक कांवड़िये का हाथ शीशे की अलमारी में लग जाने से उसके हाथ में खून निकलने लगा। हाईवे से गुजर रहे अन्य कांवड़िये भी मौके पर पहुंच गए। होटल पर रखी कुर्सियों, मेज और काउंटर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान ढाबे पर मौजूद कर्मचारी होटल के पीछे खेतों के रास्ते मौके से चले गए। 
 

सीओ सदर देवव्रत वाजपेई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने बमुश्किल समझा- बुझाकर कांवड़ियों को रवाना कर दिया। सीओ सदर का कहना है कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
 
विज्ञापन

अनुमति पत्र नहीं दिखा सके संचालक
मंगलवार सुबह खाद्य विभाग की टीम के मनोज कुमार ने ढाबे पर पहुंचकर ढाबा संचालन का अनुमति पत्र मांगा। लेकिन संचालक कोई कागजात नहीं दिखा पाया। विभाग के लोगों ने चेतावनी दी। लाइसेंस बनवाकर ही ढाबा चलाने की हिदायत दी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें