फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सुभाष हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, बेटे के प्यार के चक्कर में चली गई जान; ये है पूरा मामला

Wed, 16 Sep 2026 07:37 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

किनौनी गांव का आकाश एक किशोरी को लेकर चला गया था। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया। किशोरी पक्ष के बंटी उर्फ राहुल ने मंगलवार को आकाश के पिता सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी बंटी और सुभाष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी के पिता किनौनी गांव निवासी सुभाष (50) की हत्या के मामले में एक आरोपी बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि  खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


 

किनौनी निवासी सुभाष की मंगलवार को गोली मारकर हत्या की गई थी। बुधवार को पुलिस ने गांव के ही आरोपी बंटी उर्फ राहुल (40) को लकड़संधा फ्लाईओवर के पास से पकड़ लिया। पुलिस अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
 

17 अगस्त को गांव की किशोरी को ले गया था आकाश
किनौनी निवासी सुभाष का पुत्र आकाश 17 अगस्त को गांव की ही एक किशोरी को लेकर चला गया था। इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। युवती पक्ष पर युवक के पिता सुभाष की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

ये है मामला
मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह किशोरी के अपहरण के आरोपी युवक आकाश के पिता सुभाष (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किनौनी गांव निवासी सुभाष का शव शामली रोड पर पीनना बाईपसस के पास हाईवे किनारे पड़ा मिला। सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की गईं।
 

करीब एक महीने पहले बेटे पर दर्ज हुआ था अपहरण का मुकदमा
शाहपुर थाना क्षेत्र के किनौनी गांव निवासी आकाश का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक महीने पहले आकाश पर किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद नारी निकेतन भेज दिया था। आकाश अभी जेल में है।
 

ड्यूटी पर जाते समय हुई हत्या
सुभाष बुढ़ाना मोड़ के पास स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद शव शामली रोड पर पीनना बाईपास के पास हाईवे किनारे मिला। 
विज्ञापन

अन्य आरोपियों को तलाश रही पुलिस
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

ये भी देखें...
भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार: सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए ली अंकित की हत्या की जिम्मेदारी, बोला- नशे में था जी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें