फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के गैर जमानती वारंट, जानें 200 लोगों पर क्यों दर्ज हुआ था केस

Fri, 13 Sep 2024 12:02 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुरादाबाद जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। मामला विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अध्यादेश और आपदा प्रबंधन अधिनियम के मुकदमे में मुरादाबाद जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर नियत की गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

रालोद के टिकट पर अनिल कुमार ने पुरकाजी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ा था। छह फरवरी 2022 को खामपुर गांव में बगैर अनुमति सभा करने के मामले में पुलिस ने छपार थाने में वर्तमान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अलावा खामपुर के इमरान, गय्यूर, परवेज समेत करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार हैं। प्रकरण में दो सितंबर को इमरान और गय्यूर ने वारंट रिकॉल कर अपनी जमानत करा ली थी।
बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई हुई, लेकिन आरोपी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार पेश नहीं हुए। अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें