फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: निजानंद आश्रम ट्रस्ट के 50वें स्वर्ण जयंती समापन पर धूम-धाम से निकली गई श्रीजी की सवारी

Tue, 04 Oct 2022 01:04 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुज़फ्फरनगर में श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के परमहंस महाराज श्री रामरतन दास जी की 58 वीं पुण्य स्मृति में आयोजित 50 वें स्वर्ण जयंती महोत्सव का शुभारंभ गत 27 सितंबर को श्री कुलजम स्वरूप के 108 अखंड परायण पाठों के साथ हुआ । जिनका समापन रविवार को हुआ।
विज्ञापन
विशाल भंडारे का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुज़फ्फरनगर में श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के 50 वें स्वर्ण जयंती महोत्सव के समापन के अवसर पर श्रीजी की सवारी बड़ी धूमधाम से निकली गई। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्रपाल रसवंत ने बताया कि श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के परमहंस महाराज श्री रामरतन दास जी की 58 वीं पुण्य स्मृति में आयोजित 50 वें स्वर्ण जयंती महोत्सव का शुभारंभ गत 27 सितंबर को श्री कुलजम स्वरूप के 108 अखंड परायण पाठों के साथ हुआ था, जिनका समापन रविवार को हुआ। इसके बाद सद्गुरु महाराज रामरतन दास और जागनी रतन सरकार श्री महाराज की पूर्ण स्मृति में दो अखंड पाठ रखे गए। जिनका समाप्ति पूजन मंगलवार को हुआ।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: चौ. चरण सिंह मूर्ति स्थापना का मामला पहुंचा थाने, रालोद विधायक के पहुंचने से पहले ही उपले गायब

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल भंडारे का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
इस वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रातः कालीन आरती, श्री मुखवाणी चर्चा, चितवन, आदि कार्यक्रम हुए। इसके अलावा आश्रम के मुख्य धर्म उपदेशक विंध्याचल जी महाराज, विजय जी महाराज, लता बहन लखनऊ और पांच पद्मावती पुरी धाम पन्ना जी से पधारे देवकरण गांधी महाराज आदि ने प्रवचन एवं वाणी चर्चा के द्वारा श्री जी साहेब जी की मेहर बरसाई।

समारोह के समापन के अवसर पर सर्वप्रथम श्रीजी की मंगल आरती की गई। मुख्य धर्म उपदेशक विंध्याचल जी महाराज द्वारा तारतम दीक्षा दी गई। इसके बाद श्रीजी की सवारी निकाली गई। जिसमें सभी सुन्दरसाथ नाचते गाते भक्ति में झूमते हुए श्रीजी को रिझाते हुए चले। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें