फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ग्रामीणों ने DM को सुनाया अपना दर्द, बोले- समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांव से करेंगे पलायन

Sat, 04 Feb 2023 08:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने DM को अपना दर्द सुनाया। ग्रामीणों ने कहा अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे गांव से पलायन करेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में तहसील सभागार में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। पानी निकासी न होने से नाराज भैसी खेड़ा के ग्रामीणों ने गांव छोड़ने की चेतावनी दी। डीएम ने समस्या के समाधान के लिए तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी की टीम बनाई है।

विज्ञापन


डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शिकायतें सुनीं। 28 शिकायतें आईं, जिनमें राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी, बिजली, थाने से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुईं। गांव भैसी के खेड़ा बस्ती निवासी उस्मान चैधरी, विशाल अहलावत, अमित अहलावत, इसलाम, मुस्तकीम, आस मोहम्मद, अली मोहम्मद, गुलशेर, सलमान, अमजद, शाहिद, आफताब, टीटू, महेंद्र, शाहनवाज, हरबीर, साहिब, अमजद, नौशाद, मोहर्रम, हाजी सरवर, दिलशाद ने बताया कि एक साल से घरों के पानी की निकासी नहीं हो रही है। पहले यह पानी एक किसान के खेत में जा रहा था, लेकिन उसने दीवार कर ली है। कई बार एसडीएम, बीडीओ गांव में आ चुके हैं, लेकिन जलनिकासी का समाधान नहीं हो पाया है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे गांव छोड़ने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें: UP: सपा कार्यालय पर बैनर देख भड़के मुस्लिम नेता, विवाद बढ़ने पर लगवाया आजम खान का फोटो, ये है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नाली को लेकर मामला है। तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी की टीम बनाई गई है। जो भी मामला है, उसका निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी संजीव सुमन, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, एसडीएम जीत सिंह राय, एसडीएम न्यायायिक सुबोध कुमार, तहसीलदार आरती यादव, सीओ डॉ. रवि शंकर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ए के सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बागपत में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने चाकू से किया मां का कत्ल, गांव में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

वृद्ध ने दी आत्मदाह की चेतावनी
व्हील चेयर पर पहुंचे अंबरपुर गांव निवासी दिव्यांग बुजुर्ग विरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बाग है, जिसकी दीवार करा दी थी। मगर, दीवार भी गिरा दी गई। बाग में पानी भरने के कारण फसल खराब हो रही है, रोजी रोटी का संकट बन रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। वृद्ध ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें