फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर उजड़ गईं तीन जिंदगियां: सगे भाइयों ने मौके पर तोड़ा दम, महिला की अस्पताल में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Sat, 22 Apr 2023 10:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। सड़क हादसे में दो सगे भाइयों और महिला की मौके पर मौत हो गई। परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में अनियंत्रित कार ने गंगनहर पटरी पर खराब बाइक को ठीक कर रहे दो सगे भाइयों को कुचल दिया। नजदीक ही खड़ी परिवार की महिला भी चपेट में आ गई। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे से ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


गांव पाल निवासी इश्तकार उर्फ जुम्मा (45) अपनी पत्नी मलिका (38) के साथ बाइक पर सवार होकर खतौली के जैन नगर के ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। शनिवार शाम  जब वह गंगनहर पटरी मार्ग पर बुआड़ा कलां के समीप पहुंचा, तभी उनकी बाइक खराब हो गई। बाइक खराब होने पर इश्तकार ने अपने भाई नवाब (40) को घर से बुला लिया। दोनों भाई बाइक को सड़क किनारे कच्चे में खड़ी कर सही करने में लग गए। इसी दौरान पीछ से तेज गति से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई और मलिका दूर जाकर गिरे। 

यह भी पढ़ें: Eid 2023: सख्ती के बावजूद मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, मूकदर्शक बने रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गंगनहर पटरी से गुजर रहे राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे में इश्तकार उर्फ जुम्मा और उसके भाई नवाब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मलिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, यहां मलिका की भी मौत हो गई। पुलिस ने सड़क दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों भाई खतौली शुगर मिल में हेल्पर का काम करते थे। 

यह भी पढ़ें: UP: बसपा नेताओं पर गिरी गाज, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर समेत दो पार्टी से निष्कासित, लगा था ये बड़ा आरोप

परिजनों के अनुसार, जुम्मा अपनी पत्नी मलिका के साथ खतौली जैननगर में ईद मिलन कार्यक्रम में जा रहा था। पुलिस ने बाइक में टक्कर मारने वाली गाड़ी और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के चचेरे भाई विकार हुसैन ने थाने में तहरीर दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें