फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध में व्यापारियों ने सीओ को घेरा

विज्ञापन
जानसठ में सराफ की दुकान में हुई लूट की घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर सीओ का घेराव करते व्यापा - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
लूट के विरोध में व्यापारियों ने सीओ को घेरा
विज्ञापन

जानसठ। दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की लूट की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने वारदात का खुलासा करने की मांग को लेकर सीओ का घेराव किया। सीओ ने लूट की घटना का शीघ्र ही खुलासा करने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े चार बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सराफ बबलू सैनी की दुकान से लाखों के जेवरात लूट लिए थे और फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। इस लूट की घटना को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। सोमवार को पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी पीड़ित सराफ की दुकान पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद व्यापारियों ने तहसील में पहुंचकर सीओ शकील अहमद का घेराव करते हुए लूट की घटना का खुलासा करने की मांग की। व्यापारियों ने सीओ से बाजार में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट लगाए जाने की भी मांग की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कहा कि सरेराह बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना कोई छोटी घटना नहीं है। यह पुलिस के लिए भी बदमाशों की खुली चुनौती है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि इससे पूर्व में भी कई घटनाएं व्यापारियों के साथ घट चुकी हैं, जिससे स्थानीय व्यापारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों ने घटना की निंदा करते हुए शीघ्र लूट की घटना का खुलासा करने की मांग की। सीओ शकील अहमद ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें