सर्वखाप मंत्री ने बताया कि 29 मई को गांव काकड़ा में किसान पंचायत आयोजित होगी। जिसमें विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में बालियान खाप सोरम के थांबेदार चौधरी मांगेराम सिंह, हरसौली थांबेदार चौधरी सौदान सिंह, बरवाला थांबेदार चौधरी संजय सिंह, खेड़ी सूंडियान थांबेदार चौधरी जगमेहर सिंह, थांबेदार कुटबा चौधरी मांगेराम सिंह, राजपाल सिंह डायरेक्टर, सतबीर सिंह, अमित बालियान, सहेंद्र सिंह, बबलू बालियान, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: शादी... खुशियां और खौफनाक अंत, चंद महीनों बाद ही उजड़ गया परिवार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
टिकैत के सम्मान को ठेस पहुंचाई तो खाप बर्दाश्त नहीं करेगी
बालियान खाप के थांबेदार चौधरी मांगेराम ने कहा कि बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत खाप चौधरी होने के साथ साथ सर्वमान्य किसान नेता है, यदि कोई उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेगा, तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।