फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक्सप्रेस ट्रेन में किशोरी से छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास, माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

Thu, 23 Mar 2023 10:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन में किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। बताया गया कि किशोरी और उनका परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा था।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर वापस लौट रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता के अपहरण का भी प्रयास किया। परिजनों और यात्रियों ने आरोपी को पकड़ कर धुनाई करते हुए ट्रेन में चल रही एस्कॉर्ट को सौंप दिया। लेकिन रात के समय पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित पक्ष ने घटना को लेकर ट्वीट कर दिया। वहीं जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कानपुर का परिवार बुधवार रात ट्रेन में सवार होकर वापस लौट रहा था। देवबंद और मुजफ्फरनगर के बीच किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो परिजन जाग गए और आरोपी भाग गया। ट्रेन में सवार परिजनों और यात्रियों ने आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: धमकी से दहशत में परिवार, बच्चों को नहीं भेजते स्कूल, घर का सामान भरकर पलायन की तैयारी

विज्ञापन

आरोपी एक डिब्बे में बैठा मिला, जिसे किशोरी ने पहचान लिया। यात्रियों की मदद से टीटी और पुलिस बुलाई गई। आरोपी पुलिस को सौंप दिया गया। ट्रेन मुजफ्फरनगर में रात करीब ढाई बजे पहुंची। पीड़ित पक्ष ने रात में तहरीर नहीं दी। वहीं एस्कॉर्ट ने आरोपी को डिब्बे से उतार दिया।  

इसके बाद बृहस्पतिवार को कानपुर लौटने के बाद परिवार ने वाक्या ट्वीट किया, जिसके बाद दोबारा जीआरपी हरकत में आई। व्हाट्सएप पर प्राप्त तहरीर के आधार पर ही वारदात का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। आरोपी के साथ अन्य कई युवक भी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कुट्टू के आटे से सावधान: यहां व्रत का भोजन खाकर बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की हालत, हर तरफ मचा हड़कंप,तस्वीरें

एसओ जीआरपी संजय यादव ने बताया कि ट्वीट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें