जैन डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम में सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव में दूसरे दिन एक गान, युगल गान, सामूहिक गान, एकल नृत्य का आयोजन हुआ। नृत्य में सोनाली त्यागी और गायन में अनन्या को पहला स्थान मिला। सामूहिक गान में जैन कन्या को पहला स्थान मिला।
दूसरे दिन युवा महोत्सव का शुभारंभ प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने किया। प्राचार्या ने कहा कि युवा महोत्सव के सभी कार्यक्रम भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत हैं। एकल नृत्य प्रतियोगिता में जैन कन्या डिग्री की सोनाली त्यागी पहले स्थान पर रहीं। मुन्नालाल डिग्री कॉलेज की वैष्णवी कश्यप को दूसरा और केके जैन डिग्री खतौली की साक्षी को तीसरा स्थान मिला।
गायन में जेकेपीजी कॉलेज की अनन्या को पहला, एमएच कॉलेज गाजियाबाद के फुरकान को दूसरा, मुन्नालाल डिग्री कॉलेज सहारनपुर की रुक्मणि को तीसरा स्थान मिला। सामूहिक गान में जैन कन्या डिग्री कालेज पहले, मुन्नालाल डिग्री कालेज दूसरे एवं एसडी डिग्री कालेज तीसरे स्थान पर रहा। निर्णायक मंडल में सविता शर्मा एवं शैली रंजन रही। आयोजन में निशा गुप्ता, डा. आभा सैनी, डा. वंदना वर्मा, डा. सोनाली सिंह, डा. वर्चसा सैनी, डा. सविता वशिष्ठ, डा. नीता भटनागर, डा. मंजूषा, डा. पारूल जैन, डा. अमरदीप, डा. दुष्यंत, डा. अनामिका जैन, बीना मित्तल, डा. रीतू, पार्वती, अंशिका, आरती का योगदान रहा। संचालन डा. संतोष कुमारी ने किया।