फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट विवेचना पुरस्कार से सम्मानित होंगे एसआई लेखराज

विज्ञापन
उत्कृष्ट विवेचना पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे मोरना चौकी प्रभारी लेखराज सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
उत्कृष्ट विवेचना पुरस्कार से सम्मानित होंगे एसआई लेखराज
विज्ञापन

भोपा। बेहतर विवेचना कर बच्ची के हत्यारे माता-पिता को कम समय में उम्रकैद की सजा दिलाने वाले एसआई लेखराज सिंह को गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में उत्कृष्ट विवेचना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी शमीम ने दो मई 2018 को थाने पहुंचकर बताया कि मोरना बैंक के पास से उसकी तीन साल की बेटी लाईबा नूर लापता हो गई है। शमीम ने अपने सगे भाइयों पर ही बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए उसकी जान को खतरा जताया। तत्कालीन एसएसआई लेखराज सिंह ने मामले की जांच करते हुए महज दो घंटे में ही शमीम, उसकी पत्नी खुशनसीब एवं मोरना निवासी जहीर अब्बास को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर यूसुफपुर के जंगल से मासूम बच्ची का शव बरामद कर लिया था। बच्ची की गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ एसआई लेखराज सिंह ने जांच पूरी कर सुबूतों एवं तथ्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने उत्कृष्ट विवेचना के चलते तीनों हत्यारों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कम समय में बेहतर विवेचना के चलते लेखराज सिंह को 26 जनवरी को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें