फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली लगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। 20 दिसंबर 2019 को शहर क्षेत्र में हुए उपद्रव के दौरान आर्यसमाज रोड पर गोली लगने से घायल युवक के पिता ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीएए को लेकर 20 दिसंबर को शहर क्षेत्र के मदीना चौक, कच्ची सड़क, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड और महावीर चौक पर उग्र भीड़ ने जमकर पथराव, फायरिंग व आगजनी की थी। चार युवक गोलियां लगने से घायल हुए थे, जिनमें मोहल्ला खालापार निवासी नूर मोहम्मद उर्फ नूरा, मोहल्ला खादरवाला निवासी समीर अहमद, मोहल्ला खालापार निवासी नौशाद और गांव सरवट निवासी शादाब शामिल थे। इनमें से नूरा की मेरठ में मौत हो गई थी, जबकि समीर अहमद को पहले मेरठ और फिर वहां से दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया था। समीर अहमद के पिता अमीर ने बृहस्पतिवार रात सिविल लाइंस थाने में अज्ञात उपद्रवियों पर आर्यसमाज रोड पर उपद्रव के दौरान समीर को गोली मारने के आरोप में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें