फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: राकेश टिकैत बोले- फसल और नस्ल बचाने को एकजुट हो जाएं किसान, ये एलान भी किया

Tue, 24 Jan 2023 06:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : राकेश टिकैत ने कहा कि फसल और नस्ल बचाने को किसान एकजुट हो जाएं। टिकैत ने यह एलान भी किया।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से आह्वान किया है कि वह फसल और नस्ल बचाने के लिए एकजुट हो जाएं। सरकार किसान संगठनों में बिखराव कर किसानों का शोषण कर रही है। 28 जनवरी से मुजफ्फरनगर में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विभिन्न मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


गांव दौलतपुर में टिकैत ने मंगलवार को मंसूरपुर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन श्यामपाल के आवास परिसर में किसानों के साथ बैठक की। श्याम पाल चेयरमैन को भारतीय किसान यूनियन का पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। 

टिकैत ने कहा कि सरकार एमएसपी गारंटी कानून और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट किसान हित में लागू करें। बकाया गन्ना भुगतान, गन्ने का रेड घोषित करने विद्युत निगम द्वारा लगाए जा रहे मीटरों की समस्या आदि को लेकर 28 जनवरी से मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने गांव में कमेटी बनाकर अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान यूनियन से जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम का तलवार से नया कारनामा, खूब हो रहा वायरल, आश्रम में भी जुट रही भीड़, पर नहीं टूटी पुलिस की नींद

उन्होंने कहा कि पुरकाजी में बन रहे गाय अभयारण्य के लिए किसी भी किसान की जमीन का जबरदस्ती अधिग्रहण नहीं करने देंगे। संचालन युद्धवीर सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, 22 दिन पहले हुआ था लापता, परिवार में मचा कोहराम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें