फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से 'एक शाम बलिदानियों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ईश्वर चंद्रा, सुरेंद्र भगत, सोहन सोलंकी और क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद राजकुमार डूंगर ने किया। मुख्य वक्ता सोहन सोलंकी ने कहा विरोधी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हिंदू समाज तैयार हैं। उसने अपनी खोई हुई ताकत को पहचान लिया है। कार्यक्रम में दूधली के इंजीनियर भाइयों के शहीद पिता मास्टर रामपाल सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। ठाकुर प्रदीप पुंडीर को ग्राम गौरव सम्मान प्रदान किया गया। स्वतंत्रता सेनानी रहे जयमल सिंह एवं ठाकुर श्याम सिंह के परिवार के सदस्य एवं विजय पाल के परिवार के सदस्य सम्मानित किए गए। जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद करने के लिए रामभूल उर्फ राम सिंह एवं कृपाल सिंह को ग्राम गौरव सम्मान प्रदान किया गया। संचालन विहिप जिला मंत्री सोहनवीर सिंह ने किया। कलाकार सुखवीर गोस्वामी, रविंद्र सिंह और शिव कुमार देश भक्ति के तरानों से युवाओं में जोश भरा। विभाग संगठन मंत्री अनूप, जिला संगठन मंत्री सुधीर, प्रवीण कुमार, रजत शर्मा, मोहित कुमार, सुरेश चौहान, मनोज, नरेश कुमार, रोशन लाल, कृष्ण कुमार, सचिन सिंह, संजीव, लाखन, प्रिंस राणा, मनजीत राणा, दीपक पुंडीर, अजय राणा, सचिन राणा आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें