फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई ठंड, कोहरे से जनजीवन बेहाल

विज्ञापन
सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपडों को गंतव्य को जाती युवती। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लंबे समय से पड़ रही ठंड से निजात नहीं मिल रही है। सोमवार की रात बारिश ने सर्दी में और इजाफा कर दिया। इसके साथ ही सुबह छाए घने कोहरे के कारण भी जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे का असर दोपहर तक बना रहा। इसके बाद धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली और गलन वाली सर्दी बरकरार रही।
विज्ञापन

सोमवार की रात में एक मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के चलते मौसम का मिजाज और ज्यादा सर्द हो गया। सुबह घना कोहरा छाया गया और दोपहर तक धुंध छाई रही। इस दौरान ट्रेन एवं बस यातायात प्रभावित रहा। चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतें हुईं। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन सर्द हवा के कारण हाल बेहाल रहा। शाम होते ही एक बार फिर गलन भरी सर्दी शुरू हो गई। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तथा अधिकतम 17.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 100 प्रतिशत होने के कारण जल्द ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश से सर्दी का असर और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है।
मीरापुर। क्षेत्र में देर रात हुई हल्की बारिश से सुबह के समय ठंड बढ़ गई लेकिन दोपहर के समय धूप निकलने के कारण थोड़ी राहत मिली। बाजार में काफी चहल-पहल दिखाई दी। मुख्य बाजार में लगी साप्ताहिक पैठ में भी महिलाओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों के लिए मुसीबत
मुजफ्फरनगर। सर्दी का मौसम ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सुबह घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में सवेरे घूमने वालों की संख्या बेहद कम हो गई है। कंपनी बाग में कुछ ही लोग सुबह घूमने आते हैं। इनमें भी बुजुर्गों की संख्या कम ही रहती है। चिकित्सक डा. लोकेशचंद गुप्ता बताते हैं कि ज्यादा सर्दी में धमनियां सिकुड़ने लगती हैं और रक्त गाढ़ा हो जाता है। इससे ब्रेन एवं हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। श्वास रोगियों को भी कोहरे के दौरान खुले में नहीं निकलना चाहिए। अस्थमा की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे लोगों को हर समय अपने पास इनहेलर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें