फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बाजार में बढे आलू के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बाजार में बढे़ आलू के दाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीते दिनों तीन दिन तक लगातार वर्षा से बाजार में आलू की आवक कम हो गई है, इसके चलते आलू के दामों में पांच किलो पर 25 रुपये की तेजी आ गई है। आलू जो 20 रुपये किलो था अब 25 रुपये किलो हो गया है।
विज्ञापन

बारिश का बाजार में सब्जी के दामों के साथ आलू पर बड़ा असर हुआ है। एक सप्ताह पूर्व आलू यहां 80 से लेकर 100 रुपये का पांच किलो बिक रहा था। बारिश होते ही बाजार में आलू की आवक कम हुई तो आलू के दाम बढ़ गए हैं। बाजार में आलू 120 से 125 रुपये का पांच किलो बिक रहा है। आलू विक्रेता राकेश कुमार ने बताया कि बाजार में आलू की आवक कम होने से रेट बढे़ हैं। आगामी दो-तीन दिन में रेट नीचे आ सकते हैं। नई फसल बाजार में आ गई है, खेत गिले होने से खुदाई नहीं हो पा रही है। बाजार में आलू खरीदने आई मनीषा का कहना है कि आलू इतना महंगा कभी नहीं हुआ। 40 से 50 रुपये का पांच किलो बिकता था, इस बार आलू के रेट ने पहले ही परेशान कर रखा था, अब रही सही कसर भी पूरी हो गई। 100 रुपये से 125 रुपये का पांच किलो हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें