फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: होटल की आड़ में चल रहा था ये धंधा, साथियों से वारदात कराता था गैंगस्टर, तीन शातिर दबोचे

Mon, 02 Jan 2023 08:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : गैंगस्टर होटल की आड़ में ये धंधा चल रहा था। आरोपी अपने साथियों से वारदात कराता था। अब पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को दबोचा है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में हाईवे पर होटल की आड़ में शातिर संदीप द्वारा चोरी का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने सोमवार को उसे व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस को तीनों आरोपियों की गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में तलाश थी।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले पचेंडा कला में सुप्रीम पेकिंग सोल्यूशन फैक्टरी व सुरेंद्र नगर में निर्माणाधीन मकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में वर्तमान में हरिपुरम कूकड़ा निवासी मूल रूप से मंसूरपुर के रहने वाले संदीप (सरगना) व उसके दो साथियों शेरनगर निवासी दाऊद व शहीद चौक खालापार निवासी कामिल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने माल भी बरामद किया था। बताया गया कि सभी आरोपी जमानत पर आ गए थे। इन शातिरों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी, जिसमें पांचों आरोपी फरार चल रह रहे थे। 

वहीं सोमवार को संदीप को एनएच-58 हाईवे पर होटल राज रत्न से पकड़ा गया, जबकि दाऊद व कामिल को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: बर्थडे और न्यू ईयर का जश्न, फिर आया ऐसा काल, टूट गईं पूरे परिवार की सांसें, 14 घंटे तक तड़पी मासूम
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि संदीप इस गिरोह का सरगना है। वह हाईवे पर राज रत्न होटल की आढ़ में साथियों के साथ मिलकर चोरी कराता था। चोरी का सामान होटल से बेचता था। गैंगस्टर के मामले में फरार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। उनके दो साथी अभी फरार हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी होगी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें