उधर, अधिकारियों का काफिला कार्रवाई के बाद एआरटीओ कार्यालय से रवाना हुआ ही था कि एक के बाद एक कई दलालों ने अपनी दुकानों के शटर उठा डाले और कार्य शुरू भी कर दिया।
आखिर किसका मिला है संरक्षण
छापा मारने वाली टीम तो चली गई लेकिन परिवहन विभाग के किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी तक लेना जरूरी नहीं समझा। इसका फायदा उठाकर दलाल अपनी दुकान खोल कर बैठे रहे।
यह भी पढ़ें: UP में बुलडोजर: कहीं अवैध कब्जों पर गरजा तो कहीं ध्वस्त हुईं कॉलोनियां, तस्वीरों में देखें योगी के अफसरों की कार्रवाई
इन्होंने कहा...
एआरटीओ कार्यालय के बाहर परिवहन विभाग से संबंधित काम करने वाले लोगों की दुकानों के खुले होने की सूचना पर छापा मारा था। वहां कुछ लोगों को चेतावनी दी है। मौजूद मिले लोगों को परिवहन विभाग कार्यालय से ही अपना काम कराने के लिए जागरुक किया।
- अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी