भगत सिंह रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाई गई पुण्यतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर से जोड़ने का काम किया। युवाओं के लिए नए भारत का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाई।
भगत सिंह रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर गुफरान काजमी, लियाकत राव, धीरज माहेश्वरी, गीता काकरान, राजकुमार शर्मा, मुकुल शर्मा, राजकुमार धीमान, सगीर मलिक, सत्यपाल काकरान, अजीम सिद्दीकी, नौशाद, चांद मियां एडवोकेट, जमशेद, जयपाल सिंह, तपन शर्मा और विकास मौजूद रहे।