फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: अवैध संबंधों के शक में हत्या, पहले पिया खून का घूट, फिर छह माह में लिया बदला, खौफनाक है वारदात

Tue, 24 Mar 2026 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। छह महीने पुरानी रंजिश के चलते गांव में एक युवक की घेरकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
गांव गादला के मजरे शाहदरा बांगर निवासी अक्षय कुमार के एक ही परिवार की महिला के साथ अवैध संबंध बताए जा रहे थे। इस संबंध को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार तनाव की स्थिति बन चुकी थी। करीब छह महीने पहले महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला के परिजन उसकी मौत के लिए अक्षय को जिम्मेदार मानते थे, जिसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश और गहरी हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: माहौल बिगाड़ने की कोशिश, भगवानपुर में बाबा साहेब की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित

विज्ञापन

दिल्ली से लौटते ही घेरकर हमला
घटना के बाद अक्षय को परिवार ने दिल्ली में नौकरी पर भेज दिया था। रविवार को जैसे ही वह गांव लौटा, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला करने के साथ गोली भी मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: मेरठ में ग्रीन एनर्जी प्लांट, पूरी तरह हटेंगे कूड़े के पहाड़, गीले कचरे से बनेगी सीएनजी, जलेगा चूल्हा
 
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
मृतक अक्षय किसान परिवार से था। परिवार में माता-पिता, दो बड़े भाई और एक विवाहित बहन हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़ित पक्ष की ओर से मनोज, उसके बेटे और भरत को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें