मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक विपरीत दिशा से आ रही ईको वैन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत से पूरा गांव गम में डूबा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसाना निवासी नरेश शर्मा (52) अपनी पत्नी लोकेश (50) के साथ बाइक पर सवार अपनी बहन की ससुराल शामली से लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर मेपल्स स्कूल के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय नरेश शर्मा की बाइक सामने से आ रही ईको वैन से टकरा गई। हादसे में दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वैन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।