महावीर चौक पर हुए कार्यक्रम में व्यापारियों को जीएसटी के बारे में बताते विभागीय अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। व्यापारी पंजीयन बढ़ाने को स्टेट टैक्स डिपार्टमेंट अधिकारियों ने पंजीकरण अभियान के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया। व्यापारियों को बताया कि जीएसटी उनके लिए लाभकारी है। वे अपना लेन-देन जीएसटी के माध्यम से ही करें।
महावीर चौक पर स्थित एक रेस्टोरेंट में एकत्रित व्यापारियों को असिस्टेंट कमिश्नर खंड-8 कौशल पांडेय ने बताया कि पंजीयन से व्यापारी को बहुत से लाभ होते हैं। जीएसटी में पंजीयन के फायदे तथा पंजीकृत व्यापारियों के लिए राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमिश्नर खंड-5 विकास गुप्ता, राजीव भाटिया, जुबेर खान, समीर कुमार, विनोद कुमार आदि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों लगभग 45 व्यापारियों को समझाया। आयोजन में महावीर चौक स्थित गर्ग स्वीट्स के स्वामी अशोक गर्ग का विशेष सहयोग रहा। इसके उपरांत कौशल पांडेय के नेतृत्व में शिवा कांप्लेक्स, आर्य समाज रोड पर प्रदीप ट्रांसपोर्ट, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड पर स्थित हाजी मोबिन सॉ मिल पर व्यापारियों के साथ गोष्ठी हुई।