फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चौधरी नरेश टिकैत के बयान की खूब हो रही निंदा, गठवाला खाप ने दिया 10 दिन का समय, ये है पूरा मामला

Wed, 18 Aug 2021 01:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

चौधरी नरेश टिकैत के बयान की खूब निंदा हो रही है। वहीं गठवाला खाप ने नरेश टिकैत को बयान वापस लेने के लिए दस दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हो रही बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में किसान इंटर कॉलेज खरड़ गांव में गठवाला खाप की बैठक में वक्ताओं ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के बयान की निंदा की। गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें असामाजिक बयान नहीं देना चाहिए। दस दिन के अंदर नरेश टिकैत ने अपना असामाजिक बयान वापस नहीं लिया तो गठवाला खाप उनका कोई सहयोग नहीं करेगी। गाजीपुर बॉर्डर धरने पर और पांच सितंबर की महापंचायत में गठवाला खाप के लोग नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


शनिवार को भाजपा से बुढ़ाना के विधायक प्रकरण में नरेश टिकैत ने कहा था कि यदि हम एलान कर दें तो उमेश मलिक बालियान खाप के गांव में नहीं जा पाएंगे, लेकिन हम ऐसा करेंगे नहीं। हम समाज को बांटने का काम नहीं करते। टिकैत के इसी बयान को लेकर गठवाला खाप की बैठक में घंटों चर्चा हुई। गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिंह ने कहा कि नरेश टिकैत ने जनप्रतिनिधि के साथ हुई घटना को लेकर असामाजिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे समाज के बहुत जिम्मेदार व्यक्ति हैं। उन्हें ऐसा ब्यान नहीं देना चाहिए। उनके बयान को गठवाला खाप के बाबा ने गैर जिम्मेदाराना ठहराया। 

उन्होंने कहा कि दस दिन के बाद सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा। चौ. टिकैत दस दिन के अंदर सामाजिक बयान जारी नहीं करते अथवा अपने गैर जिम्मेदाराना बयान को वापस नहीं लेते तो गठवाला खाप के लोग उनका किसी भी आंदोलन में सहयोग नहीं करेंगे। नए कृषि कानून को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने में भी खाप के लोग शामिल होने नहीं जाएंगे। पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर महापंचायत में भी खाप के लोग शामिल नही होंगे। इस विषय को लेकर दस दिन बाद सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं पंचायत में सभी वक्ताओं ने चौ. टिकैत के बयान की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि उनके बयान ने समाज को तोड़ने का काम किया है। इस मौके पर गठवाला खाप के चौ. राजवीर सिंह, रामवीर सिंह, जाट महासभा के यशपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र मलिक, सुभाष, हरबीर सिंह, विनोद मलिक मखमूलपुर, देशपाल सिंह, शिवकुमार मलिक, विकास व देवेंद्र मलिक आदि ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें