फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत कर पाया काबू, 20 लाख का हुआ नुकसान

Sun, 15 Jan 2023 05:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : प्लाई के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से 20 लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया है।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन के महमूदनगर में प्लाई के गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। वहीं गोदाम मालिक ने 20 लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।

विज्ञापन


महमूदनगर की गली नबंर-6 में कलीम अहमद ने अपने घर के पास में ही प्लाई का गोदाम बनाया हुआ है। रात में किसी समय उनके गोदाम में आग लग गई। सुबह लगभग चार बजे नींद खुलने पर उन्हें आग लगने का पता चला तो उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी माल जल चुका था। गोदाम मालिक ने 20 लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ दीपक हत्याकांड: शाहबाज-इमरान के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने ढोल बजवाकर चस्पा किए कुर्की के नोटिस
विज्ञापन


उधर, दमकल अधिकारी राम किशोर यादव ने कहा कि नुकसान के बारे में गोदाम मालिक ने अभी तक कुछ भी लिखकर नहीं दिया है। आग कैसे लगी इस बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: सिपाही के घर में लगी आग, पत्नी झुलसी और एक लाख का सामान जलकर राख, देखें मौके का हाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें