फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे की सूचना से दुकान बंद कर भागे उर्वरक विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कृषि विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग टीमें गठित कर उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने 83 दुकानों से उर्वरक के 44 नमूने लिए गए। इनमें तीन फैक्ट्री भी शामिल हैं। 12 दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए। उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने एसडीएम सदर की टीम के साथ उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। सदर में टीम ने उर्वरक के 22 नमूने लिए। वहीं जानसठ क्षेत्र में जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा ने छापेमारी की। उन्होंने आठ नमूने लिए। खतौली क्षेत्र में भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम ने पांच नमूने लिए। कृषि विभाग के एसडीओ कपिल कुमार ने बुढ़ाना क्षेत्र में उर्वरक के नौ नमूने लिए। टीमों ने कुल 44 नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा है।
छापा की सूचना पर जानसठ, मीरापुर, पुरकाजी, शाहपुर और बुढ़ाना क्षेत्र में 12 दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए। इन दुकानदारों को चेतावनी नोटिस जारी किया है। उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि दुकानों से लिए गए उर्वरक के 44 नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने शेल्टर हाउस और अन्य जगहों का निरीक्षण किया तथा यहां रह रहने लोगों को मूंगफली और रेवड़ी का वितरण किया। पहले चेयरपर्सन शेल्टर हाउस पहुंची और संबंधित कर्मचारी से रजिस्टर लेकर रात्रि में विश्राम कर रहे लोगों के बारे में जानकारी ली। रेवड़ी एवम मूंगफली अपने हाथों से बांटी। उन्होंने लोगों को एक अतिरिक्त कंबल दिए जाने के निर्देश भी दिए। अशोक अग्रवाल, सभासद पिंकी लक्ष्मण, अरविंद धनगर, सुशीला, प्रभा, युवराज अग्रवाल, अविका अग्रवाल, एसके बिट्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें