फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर ने नशे की गोलियां खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव निवासी झोलाछाप डॉक्टर ने रविवार देर रात नशे की गोलियां खाकर जान दे दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां मृत घोषित किए जाने के बाद वे जबरन शव लेकर लौट गए और रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति गांव के बस स्टैंड पर झोलाछाप क्लीनिक चलाता था। रविवार देर रात नशे की हालत में झोलाछाप ने अपने घर पहुंचकर परिजनों से हुए विवाद के बाद काफी मात्रा में नशे की गोलियां खा लीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स द्वारा शव को मोर्चरी भिजवाए जाने की बात पर परिजन जबरन शव लेकर वहां से भाग गए। बाद में आनन-फानन में रात में ही शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें