फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी से बचें

विज्ञापन
बुढाना में फ्लैग मार्च करते डीएम व एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। डीएम सेल्वा कुमार जे ने कहा कि अयोध्या मामले में न्यायालय के आने वाले फैसले का सभी वर्गों के लोग सम्मान करें। सोशल मीडिया पर गलत कॉमेंट न करें। डीएम और एसएसपी ने सभी दलों के नेताओं व आठ थानों की पुलिस बल के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में डीएम और एसएसपी ने बृहस्पतिवार को शांति समिति की मीटिंग की। जिसमें क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख व सभी दलों के नेता मौजूद रहे। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि अयोध्या को लेकर आने वाले फैसले का सभी वर्गों के लोग सम्मान करें। सोशल मीडिया पर गलत कॉमेंट करने व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अभिषेक यादव ने मीटिंग में मौजूद सभी क्षेत्र व गांव के सम्मानित व्यक्तियों को अयोध्या पर आने वाले फैसले का सम्मान करने के कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी न करेेें। ऐसा करने वालों की सूचना पुलिस को दें। मीटिंग के बाद डीएम व एसएसपी ने बुढ़ाना कोतवाली गए व सभी नेताओं व पुलिस बल के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जयवीर सिंह, राजेश संगल, सुबोध त्यागी, ब्लॉक प्रमुख अजित राठी, हाजी जमशेद, एहतशाम सिद्दीकी, धनप्रकाश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें