फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
खतौली के गांव बिहारीपुर में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत पर सड़क पर जाम लगाकर बैठे गुस्साए ग्राम - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गन्नों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। ग्रामीणों ने पुलिस को शव भी उठाने नहीं दिया। ग्रामीण मृतक परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने तथा गन्नों से भरे चलने वाले ट्रैक्टर ट्राली को बंद कराने की मांग पर अड़ गए। सीओ व इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों ने शुगर मिल अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

गांव बिहारीपुर निवासी फेरु (55) पुत्र सुखबीर खतौली में किसी व्यापारी के यहां काम करता था। मंगलवार की शाम को व्यापारी की दुकान से काम करने के बाद फेरु साइकिल से वापस गांव जा रहा था। गांव बिहारीपुर में गन्नों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार फेरु को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। फेरु की मौत होने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने चालक को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। ग्रामीणों ने जाम लगाकर मृतक परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने तथा गन्नों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को बंद कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग के साथ शुगर मिल अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। मिल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीओ और मिल अधिकारियों के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया और जाम को खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें