फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे खरीदने आए तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे खरीदने आए तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

खतौली। गांव पलड़ी में तमंचे खरीदने पहुंचे तीन युवकों सहित पुलिस तमंचे बेचने वाले को भी गिरफ्तार किया है। तमंचे खरीदने के बाद युवकों का तमंचे बेचने वाले से झगड़ा हो गया। युवक का अपहरण होने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों से सीबीआई की फर्जी आईडी सहित दो तमंचे, दो चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव पलड़ी निवासी शाबिर ने ककरौली के गांव तेवड़ा निवासी मोनिश उर्फ बादशाह, फुरकान व अक्षय को तमंचे बेचने के लिए बुलाया था। तीनों युवक मंगलवार को कार लेकर शाबिर से तमंचे खरीदने पहुंचे। शाबिर इनको गांव के बाहर सड़क के मोड़ पर खड़ा हुआ मिला। शाबिर ने कार सवारों को तमंचे दिखाए, कार सवारों ने तमंचे लेकर पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद तीनों शाबिर को कार में डालकर उसके घर ले गए। मोनिश उर्फ बादशाह ने सीबीआई की फर्जी आईडी दिखाई और कहा कि वे सीबीआई के अधिकारी हैं और तमंचे बेचने के आरोप में शाबिर को पकड़ कर ले जा रहे हैं। कार सवारों से दस हजार रुपये में शाबिर को छोड़ने की बातचीत हो गई। इसी बीच शाबिर ने अपहरण की अफवाह फैला दी। जिसको सुनकर किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने कार सवारों सहित शाबिर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मोनिश के कब्जे से सीबीआई की फर्जी आईडी सहित दो तमंचे, दो चाकू बरामद किए। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें