फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: झांसा देकर हड़पे सात लाख रुपये, चार महिलाओं समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 08 Mar 2021 08:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • फर्म में साझेदारी का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़पे
  • रुपये लौटाने के लिए दिए गए चेक बैंक से हुए बाउंस
  • पुलिस ने चार महिलाओं समेत पांच के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
धोखाधड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्म में साझेदारी का झांसा देकर सहारनपुर के परिवार ने मुजफ्फरनगर में मोहल्ला खालापार निवासी युवक से सात लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने युवक को चेक दे दिए, जो बैंक से बाउंस हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार महिलाओं समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी अमान जमा ने तहरीर देकर बताया कि सहारनपुर के मंडी कोतवाली क्षेत्र के शहादत की चौकी स्थित हक विला निवासी फरहान उल हक, उसकी मां प्रवीन सुल्ताना व तीन बहनें जरीन, गजाला व अमरीन के साथ उनकी दूर की रिश्तेदारी है। 

पीड़ित के अनुसार 19 फरवरी 2020 को आरोपी उनके घर आए और ट्रेडिंग के कारोबार में साझेदारी की बात कहकर पांच लाख रुपये मांगे। आरोपियों पर विश्वास कर अमान जमा ने उन्हें चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद 19 मार्च 2020 को आरोपियों ने एक बार फिर अमान जमा से तीन लाख रुपये लिए और सभी सात लाख रुपये छह माह बाद लौटा देने की बात कही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: शातिर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, बस की नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे मोटे दामों पर, तस्वीरें
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि निर्धारित अवधि में रुपये न लौटाने पर पीड़ित ने तकादा किया तो सात अक्तूबर 2020 को अपने बैंक खाते के तीन चेक दे दिए। पीड़ित ने जब 23 अक्तूबर को उक्त चेक अपने बैंक खाते में लगाया, तो आरोपियों के बैंक खाते में रुपये न होने के कारण वह बाउंस हो गया। आरोप है कि रुपयों का तकादा करने पर अब आरोपी लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें