फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला खास खबर: मलूक नागर और मदन भैया ने नहीं दिए निधि के प्रस्ताव, थमी विकास की रफ्तार

Sat, 18 Feb 2023 12:26 PM IST
कपिल kapil मदन बालियान, अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

अमर उजाला खास खबर : बसपा सांसद मलूक नागर और रालोद विधायक मदन भैया ने निधि के प्रस्ताव नहीं दिए। प्रस्ताव नहीं देने से क्षेत्रों में विकास की रफ्तार थम गई है।
विज्ञापन
मलूक नागर और मदन भैया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निधि के खाते में करोड़ों रुपये की धनराशि होने के बावजूद बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर और खतौली के रालोद विधायक मदन भैया विकास कार्यों के प्रस्ताव नहीं कर रहे हैं। प्रस्ताव नहीं आने से खतौली, मीरापुर और पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार थमी हुई है।

विज्ञापन


बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में जिले की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा भी शामिल हैं। पुरकाजी विधानसभा में शहर से सटा बड़ा क्षेत्र है। बसपा के बिजनौर सांसद मलूक नागर के खाते में करीब दो करोड़ रुपये की निधि बची हुई है। मगर, सांसद ने पिछले करीब ढाई साल से एक भी प्रस्ताव नहीं दिया है। सबसे बड़ा नुकसान जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र के उन लोगों को हो रहा है, जो सांसद निधि से विकास की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

खतौली उप चुनाव में रालोद के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे विधायक मदन भैया के निधि खाते में करीब 2.45 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। मगर, अभी तक एक भी विकास कार्य के लिए विधायक की ओर से प्रशासन को प्रस्ताव नहीं दिए गए हैं। निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी ने यहां करीब 55 लाख रुपये के विकास कार्य कराए हैं।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में आई निधि, बाराबंकी के हुए प्रस्ताव
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने निधि भेजने के लिए मुजफ्फरनगर का चयन किया है। उनके खाते में करीब ढाई करोड़ रुपये की निधि आ चुकी है। इसमें 13 प्रस्ताव जिले के हैं, जबकि करीब 35 लाख रुपये के प्रस्ताव बाराबंकी जिले के लिए दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसों का कहर: एक दिन में छह लोगों की मौत, हर तरफ मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सौर उर्जा से जगमग होगा बड़कता गांव
राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने मुजफ्फरनगर जिले के बड़कता गांव में 47 सौर उर्जा के लिए प्रस्ताव दिए हैं। जल्द ही गांव जगमग होगा। भाजपा कार्यकर्ता रामधन सिंह की पहल पर यह प्रस्ताव दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रस्ताव के लिए किस्त का इंतजार : नागर
बसपा सांसद मलूक नागर का कहना है कि अभी खाते में दो करोड़ रुपये मिले हैं। पूरी लोकसभा में इनसे विकास कार्य कराना संभव नहीं है। नई किस्त का इंतजार है। किस्त के आते ही पूरी लोकसभा में समान रूप से कार्य कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP: मदनी के बयान से आक्रोश, स्वामी यशवीर महाराज बोले- देवबंद के लिए करेंगे कूच, मौलाना से मांगेंगे जवाब

हम तैयार कर रहे प्रस्ताव : मदन भैया
खतौली विधायक मदन भैया ने कहा कि हम प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। खतौली के विकास को नई दिशा देने का काम किया जाएगा। विधानसभा में भी इस क्षेत्र की समस्याओं को उठाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें